बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

भिलाई की सुलोचना ने जीता मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब, हिंदी में दिए थे सवालों के जवाब

भिलाई की सुलोचना ने जीता मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब, हिंदी में दिए थे सवालों के जवाब
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/भिलाई। भिलाई की सुलोचना हिरवानी ने मिसेज इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। दिल्ली में आयोजित डेजल इंटरनेश्नल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में देश के विभिन्न प्रदेशों की मॉडल शामिल हुई थीं।प्रतियोगिता चार चरणों में आयोजित हुई थी और सुलोचना सभी में अव्वल रहीं। इसके अलावा उन्हें बेस्ट फिटनेस के अवार्ड से अलग सम्मानित किया गया।

माता-पिता और पति को दिया क्रेडिट

मिसेज इंडिया इंटरनेशनल सुलोचना हिरवानी ने इस सफलता का श्रेय अपने पति अमित हिरवानी सहित अपने माता-पिता और संपूर्ण प्रदेशवासियों के स्नेह को दिया है। सुलोचना ने इस कॉन्टेस्ट का अनुभव शेयर करते हुए बताया कि प्रतियोगिता में जब सब अंग्रेजी में बात कर रहे थे, उस समय उन्होंने अपनी मातृभाषा हिंन्दी को ही चुना और हिन्दी में ही हर सवालों का जवाब दिया।

सबसे मुश्किल रहा टेलेंटेड राउंड

मिजेज इंडिया इंटरनेशनल सुलोचना ने बताया कि सबसे कठिन और चुनौती पूर्ण टेलेंटेड राउंड रहा था, जब उन्होंने एक हिंदी गाना गाकर अपनी योग्यता प्रदर्शित की थी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी काफी टेलेन्ट हैं लेकिन, वह बाहर नहीं आ पाता, इसलिए वो प्रदेश की महिलाओं को आगे लाने के लिए जल्द एक प्रतियोगिता आयोजित करना चाहती हैं ताकि उन्हें भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल सके।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन