बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Sunetra Pawar Deputy CM: सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, कल होगा शपथग्रहण

Sunetra Pawar Deputy CM: सुनेत्रा पवार बनेंगी महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम, कल होगा शपथग्रहण
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई/नई दिल्ली। Maharashtra First Woman Deputy CM: महाराष्ट्र की राजनीति में कल शनिवार 31 जनवरी को एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के दिवंगत नेता अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री (Deputy CM) के रूप में शपथ लेंगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, शपथग्रहण समारोह कल शाम राजभवन में आयोजित किया जाएगा।
राजनीतिक समीकरण और ऐतिहासिक महत्व महाराष्ट्र के गठन के बाद से अब तक किसी भी महिला को उपमुख्यमंत्री के पद तक पहुंचने का अवसर नहीं मिला था।

Sunetra Pawar Deputy CM: अजित पवार के निधन के बाद फैसला

अजित पवार के निधन के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में बनी सियासी परिस्थितियों में यह फैसला लिया गया है। गौरतलब है कि बुधवार, 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए प्लेन क्रैश की घटना में अजीत पवार के निधन के बाद से तमाम अटकले लगाई जा रही थी कि एनसीपी का अगला नेता कौन होगा।

Sunetra Pawar Deputy CM: शनिवार को विधायक दल की बैठक

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि शनिवार को एक विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें सुनेत्रा को इसका नेता बनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, सुनेत्रा को एक्साइज और खेल मंत्रालय मिलेगा, जबकि वित्त मंत्रालय फडणवीस संभालेंगे। सुनेत्रा अभी राज्यसभा सांसद हैं और कहा जा रहा है कि वह भविष्य में अजित पवार की सीट से चुनाव भी लड़ सकती हैं। सुनेत्रा ने पिछले लोकसभा चुनाव में बारामती सीट से चुनाव भी लड़ा था, लेकिन सुप्रिया सुले के हाथों से हार का सामना करना पड़ा।

Sunetra Pawar Deputy CM: कौन हैं सुनेत्रा पवार

सुनेत्रा पवार लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय रही हैं, विशेष रूप से बारामती क्षेत्र में ‘एग्रिकल्चरल डेवलपमेंट ट्रस्ट’ के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव और पार्टी के भीतर उनकी बढ़ती सक्रियता ने ही उनके लिए इस बड़े पद के रास्ते खोले हैं। शपथग्रहण की तैयारी कल शाम होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत महायुति के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन