टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट गुरुवार 14 नवंबर को राफेल सौदा और सबरीमाला मंदिर

इन दो अहम मामलों में अपना फैसला सुनाएगा।

 

शीर्ष कोर्ट इनके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज राफेल सौदे से जुड़े मानहानि मामले

में भी गुरुवार को ही फैसला सुनाएगा।

 

बता दें कि 14 दिसंबर, 2018 को 36 राफेल जेट विमानों के सौदे को बरकरार रखने के फैसले के

खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की गई थी।

 

वहीं सबरीमला मंदिर में सभी आयु वर्ग की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने के फैसले के खिलाफ

भी दायर की गई समीक्षा याचिकाओं का भी शीर्ष कोर्ट अपना फैसला देकर निपटारा करेगा।

 

इन दो मामलों के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता मीनाक्षी लेखी की ओर से दर्ज

कराए गए मानहानि मामले में भी फैसला आएगा। इसे शीर्ष कोर्ट ने राफेल सौदा मामले की समीक्षा

याचिकाओं के साथ जोड़ दिया था।

 

इस मामले में राहुल गांधी के राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी

का उल्लेख था। भाजपा नेता लेखी ने अपनी शिकायत में कहा था कि राहुल गांधी ने अपने भाषणों में

‘चौकीदार चोर है’ का नारा देकर प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है।

वहीं इस मामले की सुनवाई में शीर्ष अदालत ने भी राहुल गांधी को गलत ठहराया था, जिसके बाद

कांग्रेस नेता ने अदालत से माफी भी मांगी थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।