हैमिल्टन। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में भारत ने सुपर ओवर में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर कब्जा कर ली।

बेहद रोमांचक मैच में तीसरा टी-20 हैमिल्टन में टाई हो गया। सुपर ओवर में रोहित शर्मा ने आखिरी दो गेंदों में दो छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाई।

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 179 रन बनाए। जबाव में न्यूजीलैंड की टीम भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 179 रन ही बनाए। सुपर ओवर में उसने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए। बुमराह के ओवर में दो चौके और एक छक्का लगा।

भारत के लिए बुमराह ने सुपर ओवर किया

गेंद                        क्या हुआ
1                         केन विलियम्सन ने 1 रन लिया
2                         मार्टिन गुप्टिल ने 1 रन लिया
3                         विलियम्सन ने छक्का लगाया
4                        विलियम्सन ने चौका लगाया
5                       बाई में 1 रन
6                       गुप्टिल ने चौका लगाया

See also  CG Weather Update: प्रदेश में आज तेज आंधी-तूफान के आसार, रायपुर में बारिश का अनुमान

विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान केन विलियम्सन ने 95 रन की पारी खेली, लेकिन वे जीत नहीं दिला सके। न्यूजीलैंड को आखिरी ओवर में जीत के लिए 9 रन बनाने थे, लेकिन मोहम्मद शमी ने सिर्फ 8 रन ही दिए। उन्होंने आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को आउट कर मैच टाई करा दिया।

आखिरी ओवर का रोमांच

गेंद                    क्या हुआ
19.1                  रॉस टेलर ने छक्का मारा
19.2                  टेलर ने 1 रन लिया
19.3                शमी ने विलियम्सन को आउट किया
19.4                कोई रन नहीं
19.5             शिफर्ट ने 1 रन लिया
19.6            शमी ने टेलर को आउट किया

गुप्टिल-मुनरो ने पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की

मार्टिन गुप्टिल 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कॉलिन मुनरो के साथ पहले विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी की। गुप्टिल को शार्दुल ने आउट किया।

See also  ब्रेकिंग: मंत्री शिव डहरिया के बंगले में गिरी बिजली, बंगले में मौजूद मंत्री बालबाल बचे

मुनरो (14) को जडेजा ने राहुल के हाथों स्टंप कराया। मिशेल सेंटनर (9) को चहल ने बोल्ड किया। इससे पहले भारत के रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन की पारी खेली। वहीं, कप्तान विराट कोहली ने 38 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए हामिश बेनेट ने 3 विकेट लिए।

कोहली ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

कोहली मैच में 25 रन बनाते ही कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी ने 72 मैच में 37.06 की औसत से 1112 रन बनाए थे। कोहली ने उन्हें 36वें मैच में ही पीछे छोड़ दिया। तीसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 18 मैच में 38.35 की औसत से 652 रन बनाए।

रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक पूरा किया

रोहित शर्मा 40 गेंद पर 65 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें बेनेट ने पवेलियन भेजा। रोहित ने 23 गेंद पर ही अर्धशतक लगाया। यह उनके करियर का 20वां अर्धशतक है।

See also  पहली नर्सिंग ग्रेजुएट ट्रांसजेडर बनी रक्षिता राज, जानें इनके संघर्ष की दास्तां

उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए। रोहित ने इस पारी के दौरान बतौर ओपनर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार रन भी पूरे कर लिए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।