बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

तारक मेहता की ‘दयाबेन’ को हुआ कैंसर,भाई सुंदर ने बताया सच

तारक मेहता की ‘दयाबेन’ को हुआ कैंसर,भाई सुंदर ने बताया सच
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

दिशा वकानी को कैंसर होने की खबर काफी सुर्खियों में है। दयाबेन के चाहनेवालों ने जैसे ही ये बात सुनी उन्हें अपने कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ। लेकिन अब खबर आई है कि दयाबेन यानि दिशा वकानी को कुछ नहीं हुआ है और वो पूरी तरह ठीक हैं। खुद दयाबेन के सुंदर वीरा ने ये कन्फर्म किया है जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली है।

मयूर वकानी का आया रिएक्शन
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दयाबेन को कैंसर होने की इस फेक न्यूज पर खुद उनके ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन भाई सुंदरलाल ने रिएक्ट किया है और इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। वहीं सिर्फ मयूर यानि सुंदरलाल ने ही नहीं बल्कि खुद असित मोदी ने भी इस पर बात की और कहा कि अगर किसी की मिमिक्री करने या आवाज बदलने से गले का कैंसर होता तो ऐसे में तो सभी मिमिक्री करने वाले काफी डर जाएंगे. उनके मुताबिक- तंबाकू खाने से कैंसर होता है ना कि आवाज बदलने से। उधर दिलीप जोशी ने भी दिशा वकानी के पूरी तरह ठीक होने की बात कही है।

आवाज बदलने को बताया गया था कैंसर का कारण
दरअसल, दिशा वकानी तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काफी अलग आवाज में बोलती नजर आती थीं। उन्होंने कई बार शो के लिए अपनी आवाज के साथ एक्सपेरीमेंट किया। लिहाजा खबर आई कि बार-बार आवाज बदलने के कारण ही उन्हें गले का कैंसर हो गया है। लेकिन ये सब फेक बताया जा राह है। फिलहाल दिशा अपने घर पर परिवार के बीच खुशहाल जिंदगी जी रही हैं. हाल ही में वो दूसरे बच्चे की भी मां बनी हैं। 2017 के बाद से दिशा वकानी इस शो का हिस्सा नहीं हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन