गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' का धमाल, कमाई 200 करोड़ रुपए पार

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुंबई। अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी : द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट तो हो ही गई है और अब इसने एक और मील का पत्थर पार कर लिया है। अपने तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपए पार कर गई है। शनिवार को फिल्म की कमाई 8.5 करोड़ रुपए रही है और रविवार को इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है क्योंकि छुट्टी का दिन होने के साथ ही इस दिन गणतंत्र दिवस भी है।

फिल्म ने अब तक अपने तीसरे वीकेंड पर 13.50 करोड़ रुपए की कमाई पूरी कर ली है। माना जा रहा है कि तीसरे वीकेंड पर कमाई के मामले में यह दंगल और पीके जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ सकती है।

फिल्म ने महाराष्ट्र में तो रेकॉर्ड तोड़ कमाई कर ही रही है, इसके अलावा अन्य राज्यों में भी इसका बिजनस अच्छा रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 115 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की थी और अब तक फिल्म ने कुल 205.83 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

यह अजय देवगन की 11वीं ऐसी फिल्म है जिसने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनस किया है। अजय देवगन के अलावा इस फिल्म में काजोल, सैफ अली खान, शरद केलकर, ल्यूक केनी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन