कूच बिहार। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल

मुस्लमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है।उन्होंने बिना

नाम लिए कहा कि हैदराबाद की एक पार्टी भाजपा से पैसा लेती है।

 

कूच बिहार में जनसभा को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘अल्पसंख्यकों के बीच अतिवाद

सामने आ रहा है।ठीक जैसे कि हिंदुओं में चरमपंथ है। एक राजनीतिक पार्टी है जो भाजपा से

पैसा लेती है। वह हैदराबाद से हैं न कि पश्चिम बंगाल से।

 

बता दें कि पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव में एआईएमआईएम ने सभी विधानसभाओं

में अपने उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।

 

जिसके बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस बयान को बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की गिरते जनआधार

पर उनकी चिंता से जोड़कर देखा जा रहा है।

 

वहीं ममता के बयान पर ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा, ‘मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप लगाकर

See also  पेट्रोल-डीजल संकट पर फूटा कांग्रेस का गुस्सा! अनोखा प्रदर्शन, दिग्गज नेता शामिल

आप बंगाल के मुस्लिमों को यह संदेश दे रही हैं कि ओवैसी की पार्टी राज्य में तेजी से उभर रही है।

 

ममता बनर्जी इस तरह के बयानों से अपना डर और कुंठा दिखा रही हैं। हम बंगाल विधानसभा चुनाव

में अपना उम्मीदवार उतारेंगे। हम ए टीम हैं। हमें भाजपा की बी टीम कहना गलत है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।