रायगढ़: छत्तीसगढ़िया आलंपिक खेल के आयोजन में गंभीर लापरवाही बरतने वाले शराबी शिक्षक का तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया हैं। बताया जा रहा हैं कि निलंबित व्यायाम शिक्षक द्वारा स्टेडियम में ही शराब सेवन किये जाने की शिकायत कलेक्टर के समक्ष पहुंची थी, जिस पर कलेक्टर रानू साहू ने तत्काल एक्शन लेते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक कल छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन समाप्ति के बाद जो कि शास.उ.मा.विद्यालय चकधरनगर में पदस्थ व्यायाम शिक्षक धरनीधर यादव ने स्टेडियम में ही शराब सेवन किया गया। इस बात की शिकायत जब कलेक्टर रानू साहू के समक्ष पहुंची तो उन्होने मामले को गंभीरता से लेते हुए DEO को जांच करने के निर्देश दिया गया।

जांच में धरनीधर यादव व्यायाम शिक्षक के शराब द्वारा सेवन किये जाने की पुष्टि होने पर कलेक्टर रानू साहू ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है । जारी आदेश के अनुसार निलंबन अवधि में शिक्षक को मुख्यालय कार्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी रायगढ निर्धारित किया गया है।

See also  राज्य में 5वीं और 8 वीं के विद्यार्थियों को देनी होगी बोर्ड परीक्षा

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।