ऐसा भी होता है...वैक्सीन लगाने के बाद टीचर की 10 साल पुरानी बीमारी खत्म!, पढ़ें पूरी खबर
ऐसा भी होता है...वैक्सीन लगाने के बाद टीचर की 10 साल पुरानी बीमारी खत्म!, पढ़ें पूरी खबर

टीआरपी न्यूज। एक और जहां वैक्सीनेशन को लेकर कई तरह के भ्रम सामने आ रहे हैं वहीं दूसरी और एक शिक्षक ऐसा है जिसका दावा है कि वैक्सीन लगाने के बाद उसकी 10 वर्ष पुरानी खुजली की बीमारी पूरी तरह खत्म हो गई।

दरअसल मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ग्राम कुंजरी के रहने वाले शिक्षक काशीराम कनोजे माध्यमिक स्कूल भंवरगढ़ में शिक्षक के तौर पर पदस्थ हैं। उनका कहना है कि उन्हें पिछले 10 सालों से पांव के तलवों में जलन की शिकायत थी ।

जिसके चलते वह काफी परेशान थे। तलवों में जलन इतनी होती थी कि उसके कारण वह बैठ भी नहीं पाते थे और सो भी नहीं पाते थे। स्कूल में भी बैठने के लिए उन्हें कुर्सी के ऊपर पांव रखकर बैठना पड़ता था।

जामनिया उप स्वास्थ्य केंद्र में लिया था पहला डोज

काशीराम बताते हैं​, अक्सर तलवों में जलन के चलते तलवे जमीन पर रगड़ कर और तेल मालिश से आराम मिलता था।

See also  ₹113 करोड़ से चमकेगा खारून रिवर फ्रंट और महादेव घाट, बनेगा भव्य शिव धाम

पिछले 10 सालों में कई डॉक्टरों और अस्पतालों में इलाज करने के बाद भी उन्हें कोई फायदा नहीं हुआ लेकिन 11 अप्रैल को उन्होंने जामनिया उप स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना वैक्सीनेशन का पहला डोज लगवाया था जिसके 5 दिन बाद उन्हें महसूस होने लगा कि उन्होंने तलवों की जलन कम होने लगी।

पूरी तरह मिल गया आराम

धीरे-धीरे उन्हें तलवों की जलन से पूरी तरह आराम मिल गया। उनका दावा है कि वैक्सीनेशन की वजह से यह संभव हुआ और अब उन्हें कोई भी तकलीफ नहीं। वह दिन में भी आराम से सो सकते हैं और आराम से कुर्सी के नीचे पैर रखकर बैठ जाते हैं। वह कहते हैं कि यह वैक्सीनेशन की वजह से ही हुआ क्योंकि उन्होंने अपना पुराना इलाज पूरी तरह बंद कर रखा था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।