तेजपाल शर्मा
तेजपाल शर्मा बने बस्तर आईटी सेल के जिला संयोजक

जगदलपुर। बाल्यकाल से ही भाजपा संगठन एवं पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण भावना से सेवारत जगदलपुर के तेजपाल शर्मा (रिंकू) को भाजपा ने जगदलपुर आईटी सेल के जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है. प्रदेश में भाजपा अपने संगठन को और मजबूत बनाने के लिए युवाओं को बढ़ावा दे रही है. इसी कड़ी में कई युवाओं को नवीन जिम्मेदारी सौंपी गई है.

पार्टी के सभी वरिष्ठजनों को धन्यवाद

यह नई जिम्मेदारी मिलने पर तेजपाल शर्मा ने संगठन व पार्टी के सभी वरिष्ठजनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मुझे बहुत ही हर्ष है कि पार्टी ने मुझपर इतना विश्वास करते हुए जगदलपुर आईटी सेल के जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है.

समर्पित कार्यकर्ता की भांति करता रहूँगा कार्य

मैं पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से अपनी इस जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अनवरत कार्य करता रहूँगा और पार्टी व संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव एक समर्पित कार्यकर्ता की भांति कार्य करता रहूँगा.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।