बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Telangana Assembly Elections: चुनाव से पहले हैदराबाद में 3.35 करोड़ रुपए की हवाला राशि जब्त

Telangana Assembly Elections: चुनाव से पहले हैदराबाद में 3.35 करोड़ रुपए की हवाला राशि जब्त
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

हैदराबाद। Telangana Assembly Elections: तेलंगाना में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले हैदराबाद में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 3.35 करोड़ रुपए की हवाला राशि जब्त की। आरोपी नगदी को किआ कार में ले जा रहे थे। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान चिम्पिरेड्डी हनुमंत रेड्डी, बच्चाला प्रभाकर, मंडला श्रीरामुलु रेड्डी और मंडला उदय कुमार रेड्डी के रूप में की गई है। सभी हैदराबाद या पड़ोसी रंगारेड्डी जिले के निवासी हैं।

Telangana Assembly Elections: कमिश्नर टास्क फोर्स नॉर्थ जोन के अधिकारी बंजारा हिल्स पुलिस के साथ बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन की सीमा में रोड नंबर 3 पर स्थित टीवी-9 सिग्नल जंक्शन पर वाहन चेकिंग कर रहे थे, तभी यह जब्ती की गई। बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद हैदराबाद और शेष तेलंगाना में पुलिस द्वारा शुरू की गई सघन वाहन जांच के दौरान हवाला राशि जब्त की गई।

Telangana Assembly Elections: पुलिस उपायुक्त जोएल डेविस के अनुसार, हनुमंत रेड्डी ने खुलासा किया कि वह तीन अन्य व्यक्तियों के साथ, हवाला का पैसा इकट्ठा करते थे और इसे जुड़वां शहरों में विभिन्न स्थानों पर पहुंचाते थे। हवाला लेनदेन के लिए उन्होंने एक साल पहले बंजारा हिल्स में अरोरा कॉलोनी में एक दफ्तर खोला था।

Telangana Assembly Elections: आमतौर पर, प्रभाकर को हवाला राशि के लिए ग्राहकों से ऑर्डर मिलते थे और उसके निर्देश पर हनुमंत रेड्डी, श्रीरामुलु रेड्डी और उदय कुमार रेड्डी ग्राहकों की जरूरतों के अनुसार हवाला राशि इकट्ठा और वितरित करते थे। 1 करोड़ हवाला रकम पहुंचाने के लिए वह 25 हजार रुपए लेता था।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन