नई दिल्ली। लद्दाख में भारत और चीन के बीच तनाव जारी है। दोनों देश इसे बातचीत के जरिए हल करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, इसी दौरान चीन ने अपने इलाके में सैन्य तैयारियां तेज कर दी हैं। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, चीनी सेना भारी वाहनों से तोप और दूसरे हथियार जमा कर रही है। जहां से इन्हें कुछ ही घंटे में भारतीय सीमा पर लाया जा सकता है।


चीन की यह हरकत इसलिए शक पैदा करती है, क्योंकि इसी दौरान बटालियन और ब्रिगेड लेवल पर सैन्य अफसरों की बातचीत भी चल रही है। अब तक चीन के सैनिक विवाद वाली जगहों से लौटे नहीं हैं। भारतीय सैनिक भी यहां मुस्तैदी से मोर्चा संभाले हुए हैं।


25 किलोमीटर दूर हथियारों का जखीरा

एक सूत्र के मुताबिक, “पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना के क्लास ए व्हीकल्स देखे जा सकते हैं। यह इलाका एलएसी के करीब है। भारतीय सीमा से 25 से 30 किलोमीटर दूर चीनी सेना की गाड़ियां हैं। इनमें हथियार हैं। हालात बिगड़ने पर ये चंद घंटों में मोर्चे तक पहुंच सकते हैं। ऐसा लगता है कि चीन बातचीत का बहाना बनाकर सैन्य तैयारियां मजबूत कर रहा है।”

See also  BIG NEWS : छत्तीसगढ़ मॉडल की तर्ज पर करेंगे यूपी का विकास, प्रियंका गांधी ने की घोषणा

बातचीत अब तक बेनतीजा


रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों देशों के कमांडिंग ऑफिसर और ब्रिगेड कमांडर्स के बीच रोज बातचीत हो रही है। लेकिन, अब तक ये बेनतीजा रही है। मुमकिन है कि जल्द ही मेजर जनरल रैंक के अफसर बातचीत करें ताकि तनाव जल्द खत्म किया जा सके।


दरअसल चीन चाहता है कि भारत अपने हिस्से में इन्फ्रास्ट्रक्चर का काम बंद करे। विवाद की वजह ये है कि चीनी सैनिक कई बार भारतीय सीमा में घुस आते हैं। हमारे सैनिकों से इनकी हाथापाई होती है। मई के तीसरे हफ्ते में गंभीर झड़पें हुईं और अब ये पूरे लद्दाख में हो रहा है।
सूत्र बताते हैं कि चीन के जवाब में भारत ने भी माकूल इंतजाम कर लिए हैं। इस मामले की शुरुआत में चीन ने चौंकाया। उसने तेजी से करीब पांच हजार सैनिक इस इलाके में तैनात कर दिए। कुछ जगह भारतीय सीमा में घुसपैठ भी हुई।


भारत ने तैनात की रिजर्व डिवीजन
भारतीय सेना की रिजर्व डिवीजन को लद्दाख में तैनात किया जा चुका है। ये वो सैनिक हैं जिन्हें ऊंचाई या पहाड़ी इलाकों में जंग की महारत हासिल है। शुरुआत में महामारी की वजह से कुछ दिक्कतें थीं लेकिन अब एयरक्राफ्ट्स और सड़क के जरिए फौज भेज दी गई है। सूत्रों ने ये भी साफ कर दिया कि भारत शांति तो चाहता है लेकिन अपनी सीमा में किसी की दखलंदाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

See also  Indonesia Earthquake Today: इंडोनेशिया में तबाही की आहट: 7.4 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, 1000 KM तक सुनामी का अलर्ट, प्रशासन ने खाली कराए इलाके

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।