रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना वायरस के मद्देनजर स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं,वहीं जिम, लाइब्रेरी सहित सार्वजनिक जगहों पर 31 मार्च तक के लिए रोक लगा दी गई है। इसी बीच व्यापम ने 22 मार्च को आयोजित की जानी वाली TET की परीक्षा रदद कर दी है।


व्यापम की तरफ से प्रदेश सभी 28 कलेक्टर को इस बाबत पत्र जारी कर दिया गया है। व्यापम ने अपने पत्र में कलेक्टर को बताया है कि कोरोना वायरस के मद्देनजर 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थाएं बंद की गई है, लिहाजा 22 मार्च को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित किया जाता है। माहामारी की स्थिति को देखकर उक्त परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।