कांग्रेस ब्रेकिंग: थरूर ने फिर की नेतृत्व परिवर्तन की मांग, बोले- राहुल बनना चाहते हों अध्यक्ष तो जल्द बनाएं

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच शनिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने एक बार फिर पार्टी के नेतृत्व परिवर्तन की आवाज मुखर की है। उन्होंने कहा कि पार्टी को नया नेतृत्व चाहिए। यदि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष बनना चाहते हो तो, यह भी जल्दी होना चाहिए। पार्टी की सत्ता में वापसी के लिए बदलाव जरूरी है।

थरूर ने नेतृत्व परिवर्तन की मांग करने के साथ ही मौजूदा अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कोई बात नहीं कही। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी खुद पद छोड़ना चाहती हैं, इसलिए पार्टी को नया नेता जल्द तय करना चाहिए।

असंतुष्ट नेताओं में शामिल रहे हैं थरूर

बता दें, थरूर कांग्रेस के उन 23 असंतुष्ट नेताओं में शामिल रहे हैं, जो पार्टी के नए नेतृत्व की मांग करता रहा है। पिछले साल जी-23 के नेताओं अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में व्यापक बदलाव की मांग की थी।

जानें क्या कहा-

तिरुवनंतपुरम में पत्रकारों से चर्चा में थरूर ने कहा कि यदि राहुल गांधी पदभार संभालना चाहते हों, तो उन्हें यह जिम्मा जल्दी दिया जाना चाहिए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता थरूर ने कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में वापसी चाहती है तो उसे जल्दी से बदलाव करते हुए चुनाव का सामना करने को तैयार हो जाना चाहिए। कांग्रेस की विभिन्न इकाइयां चाहती हैं कि राहुल गांधी को फिर अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।