The army got the indigenous version of Israel's Barak missile, the enemy did not do well for 140 km
The army got the indigenous version of Israel's Barak missile, the enemy did not do well for 140 km

चांदीपुर। भारतीय सेना को इजरायल की बराक मिसाइल का वर्जन मिल गया है। कल ओडिशा के चांदीपुर में इस मिसाइल का परीक्षम किया गया है और इसे जल्दी ही सेना को सौंप दिया जाएगा।

यह मिसाइल 120 से 140 किलोमीटर तक मार कर सकती है। दुश्मन देश की ओर से भेजे गए लड़ाकू विमानों, ड्रोन और मिसाइलों को यह आसमान में ही ढेर कर देगी। इजरायल की बराक सीरीज की मिसाइलें सतह से आसमान में मार करने वाले हथियों में सबसे ज्यादा ताकतवर मानी जाती हैं।

लॉन्ग रेंज और शार्ट रेंज दोनों में कामयाब

मिसाइल ने परीक्षण के दौरान हवा में ही मार करते हुए अपने लक्ष्यों को भेदा और उन्हें नेस्तनाबूद कर दिया। मिसाइल के दो परीक्षण किए गए। पहली टेस्टिंग में यह चेक किया गया कि लॉन्ग रेंज में यह मिसाइल किस तरह से दुश्मन की साजिश को नाकाम कर सकती है। इसके अलावा एक परीक्षण शॉर्ट रेंज में किया गया।

See also  10 हजार से ज्‍यादा महिलाओं को OLA देगी नौकरी, अब सिर्फ महिला कर्मी संभालेगी ई-स्‍कूटर प्‍लांट

DRDO ने तैयार किया है बराक मिसाइल का देशी वर्जन

सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) की टीम ने तैयार किया है। इसमें इजरायल की हथियार कंपनी इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज ने मदद की है। नेवी और वायुसेना को इजरायली मिसाइल के ये वर्जन दिए जाएंगे।

बता दें कि भारत और इजरायल के बीच 30,000 करोड़ रुपये का रक्षा करार हुआ था, जिसके तहत बराक सीरीज की मिसाइलों को तैयार किया जा रहा है। ऐसे कुल तीन प्रॉजेक्ट्स पर डीआरडीओ और इजरायली कंपनी मिलकर काम कर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह मिसाइल भारत को सीमाओं की रक्षा में मदद करेगी। इसके जरिए दुश्मन देश के किसी भी वार का करारा जवाब दिया जा सकेगा और हवा में ही लक्ष्य को भेदा जा सकेगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।