गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश से राजधानी में बढ़ी ठंड, दिनभर आसमान में बादल छाए रहे

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

प्रदेश के कई हिस्सों में हो रही है बारिश

रायपुर। पिछले 48 घंटे से छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। राजधानी रायपुर में भी पिछले 48 घंटे से लगातार रुक-रुककर हो रही रिमझिम बारिश से ठंड बढ़ गई है।

शनिवार को दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे और रुक-रुककर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। राजधानी में हो रही रिमझिम फुहारों से जनजीवन अस्त व्यस्त है। इधर प्रदेश में बारिश के साथ कुछ जगहों पर ओले भी पड़े हैं, लिहाजा मौसम और बारिश की बूंदों में ठंडक वापस लौट आई है।

कल मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर धुंध की चेतावनी दी थी। वहीं मौसम विभाग ने कई हिस्सों में बारिश के साथ ओले की भी चेतावनी दी थी। सरगुजा क्षेत्र के कई इलाकों में बारिश हुई है। वहीं राजनांदगांव और दुर्ग के इलाके में भी बारिश ने ठंडक बढ़ाई है।

हालांकि मौसम विभाग ने रविवार से मौसम खुलने का अनुमान जताया है। फिर भी ठंड का असर दो दिन अभी और देखने को मिलेगा। कल ही सरगुजा के लिए तीन दिनों अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। सरगुजा संभाग के अधिकांश हिस्सों में ओले के साथ बारिश होगी। यहां तापमान न्यूनतम स्तर तक पहुंच सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग सिस्टम बना हुआ हैं। जिसमें हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी विदर्भ, बिहार और उसके आसपास का ऊपरी चक्रवात और मराठवाड़ा के आसपास का चक्रवाती घेरा बना हुआ है।

इसके चलते प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना जताई है। इनमें दुर्ग, कवर्धा, बेमेतरा, बस्तर सहित अन्य जिला शामिल है, जबकि मध्य छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश होगी। वहीं बदले मौसम की वजह से सभी जगहों में घना कोहरा छाया रहेगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन