मॉर्निंग वॉक करने आए युवक ने मरीन ड्राइव में की खुदकुशी,पहले भी कर चुका है कोशिश
मॉर्निंग वॉक करने आए युवक ने मरीन ड्राइव में की खुदकुशी,पहले भी कर चुका है कोशिश

रायपुर। राजधानी के मरीन ड्राइव तालाब में मॉर्निंग वॉक के लिए आए युवक ने तालाब में कूदकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की तेलीबांधा गली नंबर 6 निवासी सुरेश नत्थानी के रूप में की गई है। वहीं मौके से युवक की स्कूटी भी बरामद की गई है। संदेह है कि, सुरेश ने मॉर्निंग वॉक करने के दौरान तालाब में कूदकर अपनी जान दी होगी।

तेलीबांधा थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, कुछ माह पहले ही युवक ने इसी तरह से आत्महत्या करने की कोशिश की थी। लेकिन, तब आसपास के लोगों ने तालाब में कूदकर उसकी जान बचाई थी।

फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अभी आत्महत्या का कारण अज्ञात है और साथ ही मृतक के परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  यहां आधा किलो प्‍याज चुराने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने किया एफआईआर

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।