टीआरपी न्यूज/राजनांदगांव/बसंतपुर। राजनांदगांव में एक लापता लड़की की लाश तालाब में तैरते मिलने

पर आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई। पुलिस शुरुआती जांच में लड़की के आत्म हत्या करने की आशंका

पर मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक नबालिग लड़की घर से तीन दिन से लापता थी। उसके घरवालों ने गुम

इंसान का मामला दर्ज कराया था। लड़की का शव रानी सागत तालाब में तैरते हुई मिली।

 

बताया जा रहा है कि लड़की का शव दो दिन पुराना है। प्रेमी से किसी बात से नाराज होकर लड़की ने

शायद तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली। वहीं बसंतपुर थाना के टीआई राजेश साहू ने बताया कि

लड़की की लाश रानी सागर में मिली है। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  CG News: RTI के तहत प्रवेश न देने वाले निजी स्कूलों की मान्यता होगी रद्द, शिक्षा विभाग का दावा.. आरटीई प्रतिपूर्ति राशि दूसरे राज्यों से बेहतर

 

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।