नई दिल्‍ली। देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों का आंकड़ा 724 पर पहुंच गया है। इसमें से 66 स्‍वस्‍थ हो गए हैं और 17 की मौत हो चुकी है। यह आंकड़ा स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है। दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर आंध्र प्रदेश स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने बताया,’राज्‍य में COVID-19 का एक और नया मामला आया है। 17 मार्च को ब्रिटेन से वापस आए शख्‍स के संपर्क में जाने के कारण यह हुआ। अब राज्‍य में कुल पॉजिटिव मामले 12 हो गए हैं।

नागपुर में चार और गोंडिया से एक मामला सामने आया

नागपुर के डिविजनल कमिश्‍नर ने बताया, ‘राज्‍य में और भी संक्रमण के पॉजिटिव मामले आए है जिसमें से नागपुर में चार और गोंडिया से एक मामला सामने आया है।
गुजरात में भी तीन लोगों की जान इसी संक्रमण के कारण गई है। कर्नाटक में नए कोरोना वायरस के कारण अब तक दो लोगों की मौत हुई है वहीं मध्‍य प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार, पंजाब, दिल्‍ली, पश्‍चिम बंगाल, जम्‍मू कश्‍मीर और हिमाचल प्रदेश में एक-एक मौत के मामले सामने आए हैं।

See also  नान घोटालाः मनी लॉड्रिंग केस में आईएएस अनिल टुटेजा को मिली अग्रिम जमानत

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।