गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

यहां मीटिंग के लिए पहुंची महिला अफसर को दफ्तर में अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले, नाराज अफसर ने दफ्तर में जड़ दिया ताला, मचा हड़कंप

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

कोरबा। जिले के छुरीकला नगर पंचायत कार्यालय में निरीक्षण पर गई महिला अफसर को दफ्तर खाली नजर आया। कार्यालय में अधिकारी व कर्मचारी नदारद मिले।

काफी देर इंतजार के बाद भी जब कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नहीं पहुंचे तो नाराज अफसर ने कार्यालय में ताला लगवा दिया। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

यहां मीटिंग के लिए पहुंची महिला अफसर को दफ्तर में अधिकारी-कर्मचारी नदारद मिले

जानकारी के मुताबिक कटघोरा एसडीएम सूर्यकिरण तिवारी छुरीकला नगर पंचायत आज योजना की समीक्षा के लिए पहुंची थी। इस समीक्षा बैठक की सूचना एसडीएम कार्यालय की तरफ से पहले ही नगर पंचायत दफ्तर के अधिकारियों को दे दी गई थी।

सुबह 10 से बैठक का वक्त निर्धारित था। तय वक्त के मुताबिक खुद एसडीएम भी छुरीकला के दफ्तर में पहुंच गई, लेकिन वहां न तो सीएमओ मौजूद थे और ना ही कोई कर्मचारी।

काफी देर तक एसडीएम सूर्यकिरण तिवारी ने वहीं इंतजार किया, लेकिन जब 11 बजे तक कोई दफ्तर में नहीं पहुंचा तो गुस्से में आकर उन्होंने दफ्तर में ताला लगवा दिया।

एसडीएम के जाने के काफी देर बाद तफरी करते हुए कर्मचारी व अधिकारी पहुंचे तो मेन गेट पर ताला देख हैरान रह गए। पता करने पर मालूम हुआ कि एसडीएम ने खुद ही ताला लगा दिया।

इससे अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इधर एसडीएम के इजाजत बगैर ताला नहीं खोला जाना था, लिहाजा सीएमओ सहित सभी कर्मचारी बाहर ही इंतजार करते रहे।

दौड़ते भागते सीएमओ एसडीएम के पास पहुंचे, इसके बाद एसडीएम ने सीएमओ को जमकर फटकार लगाई। फिर उन्हें चाभी दे दी, तब जाकर कर्मचारी दफ्तर के अंदर दाखिल हुए।

[playlist type="video" ids="28975"]

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन