टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली। पूरे देश में लॉकडाउन जारी है। पुलिस सख्ती बरत रही है और लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में ही रहें। इस बीच भारत में कोरोना पॉजिटिव की संख्या लगातार बढ़ रह है। बुधवार को सामने आए ताजा मामलों के बाद यह संख्या 582 पहुंच गई है। वहीं दुनियाभर में कोरोना मरीजों की संख्या 4,24,970 पहुंच गई है। अब तक दुनियाभर में अब तक दुनियाभर में 18,947 लोगों की मौत हो गई है।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में मिला दूसरा पाजिटिव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में कोरोना संक्रमिति दूसरे पाजिटिव मरीज के मिलने के बाद पूरे प्रदेश में सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग लागू किए गए हैं। वहीं बिलासपुर शहर के उषा हाइट्स में रुके पश्चिम बंगाल के एक मेहमान की कोलकाता में मौत हो गई थी। जांच में वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इसे देखते हुए नगर निगम ने बुधवार को उषा हाइट्स में सुबह से सभी फ्लैट में और आसपास दवा का छिड़काव किया गया है। नगर निगम की टीम आज इस काम में जुटी हुई थी।

See also  धर्मांतरणः शव दफनाने बस्तर में दो पक्षों के बीच विवाद, 21 पर नामजद FIR, 11 घायल

महापौर और निगम अध्यक्ष ने भी बाहर खड़े रहकर दवा छिड़काव को लेकर मॉनिटरिंग की। स्थानीय लोगों से बात करके यह भी पूछा जा रहा है कि कोलकाता का कोरोना पॉजिटिव मेहमान इस अपार्टमेंट के अलावा और कहां कहां गया था ताकि उन जगहों में भी दवा का छिड़काव किया जा सके। निगम कीटाणु नाशक के रूप में लिक्विड क्लोरीन का उपयोग कर रहा है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें  Facebook पर

Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।