रायपुर। पंडरी पुलिस ने कल देर रात पंडरी के निगरानी बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी यासीन अली इस इलाके में ये पिछले कुछ दिनों से गांजे का अवैध व्यापार चला रहा था। यासीन के खिलाफ शहर के कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि यासीन अली गांजा बेचने की ताक में है। विज्ञान भवन के आस.पास मौजूद रहकर यासीन अली कुछ लोगों से गांजे की डील करने वाला था। इसने अपने पास चरस के पैकेट भी रखे थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो यासीन वहीं खड़ा मिला। पुलिस की टीम को देख यासीन सब कुछ समझ गया और वहां से भागने की कोशिश की। यासीन को घेरकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास 1 लाख रुपए का गांजा और चरस बरामद किया है। मंगलवार को पंडरी की मुख्य सड़क से ही पुलिस ने इसका जुलूस निकाला। इसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा का मॉनसून सत्र : खाद संकट पर गरमाया सदन, कांग्रेस विधायकों ने गर्भगृह में किया प्रदर्शन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।