एयर टैंक फटने से दुकानदार का सिर धड़ से अलग, ट्रेलर के टायर में हवा भरते समय हुआ धमाका
एयर टैंक फटने से दुकानदार का सिर धड़ से अलग, ट्रेलर के टायर में हवा भरते समय हुआ धमाका

कोरबा। कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर को ट्रेलर के टायर में हवा भरते समय प्रेशर से हुए विस्फोट में दुकानदार का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं उसकी दुकान के भी परखचे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से झारखंड के रहने वाले अरशद अंसारी (27) पुत्र शमीम अंसारी यहां कोरबा के पाली में 5 साल से रह रहा था। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर में पाली ढाबे के पास उसकी पंक्चर बनाने की दुकान भी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर एक ट्रेलर टायर में हवा भरवाने के लिए पहुंचा। अरशद उसके टायर में हवा भर रहा था कि अचानक से एयर टैंक फट गया।

इसके चलते इतनी तेज धमाका हुआ कि अरशद का सिर ही धड़ से अलग हो गया। वहीं अस्थाई रूप से बनी उसकी दुकान के भी परखचे उड़ गए। आसपास के लोगों ने धमाके की आवाज सुनी तो मौके पर दौड़ पड़े। वहां खून से लथपथ अरशद का शव पड़ा हुआ था। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने अरशद के घर वालों को जानकारी दे दी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।