गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां शुरू की

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कृषि एवं जलसंसाधन मंत्री से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में चर्चा की शुरुआत की।

कृषि और जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में श्री चौबे से सम्बद्ध विभागों के नए बजट से संबंधित प्रस्तावों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

इनमें कृषि एवं बायोटेक्नोलॉजी, पशुपालन, मत्स्य पालन, संसदीय कार्य और जलसंसाधन विभाग शामिल हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री आर.पी.मंडल, अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, कृषि विभाग की प्रमुख सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त मनिंदर कौर द्विवेदी, सचिव राज्यपाल एवं संसदीय कार्य विभाग सोनमणि बोरा, जलसंसाधन विभाग के सचिव अविनाश चम्पावत तथा सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन