जगदलपुर/दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शनिवार सुबह तेज हवा से एक जर्जर स्कूल की दीवार गिर गई। इसके नीचे गांव का युवक दब गया। इसके बाद सरपंच के साथ मिलकर पुलिस ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। उसे एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा भांसी क्षेत्र के मासापारा गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक वहां ईंट लेने के लिए गया था।

जानकारी के मुताबिक, भांसी क्षेत्र के मासापारा गांव स्थित स्कूल को करीब 6 साल पहले नक्सलियों ने ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। इसके बाद से यह जर्जर हालत में बंद पड़ा है। शनिवार सुबह यहां गांव का युवक सुरेश कुंजाम ईंट लेने के लिए पहुंचा था। इसी दौरान तेज हवा से स्कूल की दीवार गिर गई और इसके नीचे सुरेश दब गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी सरपंच को दी। थोड़ी देर में सरपंच अजय तेलाम और भांसी थाना पुलिस भी वहां पहुंच गई। करीब 3 घंटे की जद्दोजहद के बाद सुरेश को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान मलबे में दबा सुरेश दर्द से चीख रहा था। पुलिस के जवान उससे बात कर हौसला बढ़ाते रहे।

See also  लॉकडाउन -5 : 8 जून से धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल, होटल रेस्तरां खुलेंगे, जानें कहां-कहां छूट

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।