नई दिल्ली। राजनीति में कुछ भी संभव है। वैसे भी सत्ता के लिए बेमेल जोड़ी तो राजनीति में कभी नहीं टिकती, ये उदाहरण आपने जम्मू-कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी की सरकार के वक्त भी देखा और अब यही आसार महाराष्ट्र में भी अघाड़ी सरकार में बढ़ते तनाव के बीच दिखने लगे हैं। सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद कयास इस बात के लगाये जाने लगे हैं कि महाराष्ट्र में भी यही तस्वीर कुछ दिन में दिखाई देगी। शिवसेना कांग्रेस-एनसीपी के साथ अघाड़ी गठबंधन तोड़कर वापस एनडीए का हिस्सा बन जाएगी।


असल में महाराष्ट्र में हाल के दिनों में नागरिकता संशोधन कानून, एलगार परिषद की जांच, नए मुंबई पुलिस कमिश्नर की नियुक्ति और राज्य सभा की सीट जैसे कई बड़े मुद्दों पर एनसीपी और शिवसेना में टकराव की खबरें सामने आईं हैं। ऐसे में महाराष्ट्र में सरकार लद सकती है, उद्धव ठाकरे एनडीए में वापस आ सकते हैं।

हाल ही में उद्धव ठाकरे सरकार के सौ दिन पूरे होने के मौके पर जब अयोध्या पहुंचे, तब उन्होंने हिंदुत्व वाली लाइन फिर से बोलकर इस नाराजगी को जगजाहिर भी किया था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।