बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG NEWS : रायपुर से होकर गुजरने वाली ये 8 ट्रेनें हुई रद्द, 7 गाड़ियां निर्धारित स्टेशन से पहले होंगी समाप्त, चेक कर लें लिस्ट

CG NEWS : रायपुर से होकर गुजरने वाली ये 8 ट्रेनें हुई रद्द, 7 गाड़ियां निर्धारित स्टेशन से पहले होंगी समाप्त, चेक कर लें लिस्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : छत्तीसगढ़ में रायपुर से होकर जानें वाली 8 ट्रेन रद्द रहेंगी। वहीं 10 गाड़ियां री-शेड्यूल होंगी और 7 गाड़ियां निर्धारित स्टेशन से पहले शुरू और समाप्त होगी। रायपुर और उरकुरा रेलवे स्टेशन के बीच अंडरब्रिज के निर्माण की वजह से ऐसा किया गया है। जानकरी के अनुसार आज रात 9 बजे से कल सुबह 4 बजकर 50 मिनट तक ट्रेनों के आवाजाही में रोक लगी रहेगी। ये ब्लॉक 7 घंटे 50 मिनट तक रहेगी।

परिवर्तित रूट से चलेगी ये गाड़ियां
5 गाड़ियां परिवर्तित रूट से चलेगी, वहीं टाटानगर-इतवारी-टाटानगर, गेवरा रोड-इतवारी, इतवारी- बिलासपुर गाड़ियां रायपुर स्टेशन के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उरकुरा सरोना बाईपास होकर जाएंगी। रेलवे ने उरकुरा स्टेशन पर 2 मिनट का ठहराव दिया गया है। उरकुरा से रायपुर आने और जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बस की व्यवस्था की है। यात्री बस से उरकुरा स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेन में बैठकर यात्रा कर सकेंगे।

किन गाड़ियों को किया गया रद्द
बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, दुर्ग रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल, रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर स्पेशल आज रद्द रहेगी। वहीं, रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल, दुर्ग- रायपुर मेमू पैसेंजर और रायपुर- टीटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल 10 फरवरी को रद्द रहेंगी। इस मामले में यात्रियों का कहना है कि रेलवे को ट्रेनें कैंसल नहीं करना चाहिए, भले ही ट्रेनों को देरी से चलाएं।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन