बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

काम की खबर : एक अगस्‍त से बदलने जा रहे हैं ये नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ने वाला है असर

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली । (These rules are going to change from August 1, know what is going to affect your pocket ) देश में एक अगस्‍त से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. इनमें से कई बदलाव ऐसे हैं, जो सीधे आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं और इन्‍हें जान लेना बेहद जरूरी है। खासकर तब जब इनमें से कई नियम बैंकिंग व्‍यवस्था और आपके आर्थिक हितों से जुड़े हुए हैं।

आइए जानते हैं कि वो कौनसे नियम हैं, जिन्‍हें जानना जरूरी है

ITR भरने पर लगेगा जुर्माना

देश में इनकम टैक्‍स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है, अगर आपने अभी तक अपना आईटीआर नहीं भरा है, तो जल्‍दी कीजिए क्‍योंकि ऐसा नहीं करने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। 5 लाख सालाना आय होने पर पांच हजार और इससे कम पर एक हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ सकता है।

किसान KYC नहीं कर सकेंगे

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि के लिए के लिए केवाईसी करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई है। सरकार की ओर से पहले ही तारीख बढ़ाने का ऐलान किया जा चुका है. पहले आखिरी तारीख 31 मई थी, जिसे दो महीने के लिए बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया गया था। ऐसे में एक अगस्‍त से किसान केवाईसी नहीं कर सकेंगे, इसलिए जल्द से जल्‍द केवाईसी करवा लें।

BOB में है अकाउंट तो जान लें ये नियम

बैंक ऑफ बड़ौदा में जिन लोगों का खाता है, उनके लिए बैंक इसी साल एक अगस्‍त से चेक से जुड़ा एक नियम बदलने जा रहा है। इसके तहत बैंक 5 लाख से रुपये या उससे अधिक की राशि वाले चेक के भुगतान के लिए पॉजिटिव पे सिस्‍टम लागू करने जा रहा है।

इस सिस्‍टम के जरिये इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एसएमएस एटीएम के जरिये बेनिफिशियरी का नाम, उसका अकाउंट नंबर, राशि और चेक के नंबर को दर्ज करना होगा, क्रॉस चेक करने के बाद ही बैंक चेक की राशि को क्लियर करेगा।

LPG की कीमतों में हो सकता है बदलाव

देश में हर महीने की एक तारीख को एलपीजी की कीमतों में बदलाव किया जाता है। माना जा रहा है कि इस बार भी घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में परिवर्तन संभव है। पिछली बार कॉमर्शियल सिलेंडर सस्‍ता हुआ था तो घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढोतरी हुई थी।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन