बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

खौफनाक मंजर: यूपी के गांवों में हालात बदतर, यमुना में ​बहती मिली कोरोना मरीजों कीदर्जनों लाशें

खौफनाक मंजर: यूपी के गांवों में हालात बदतर, यमुना में ​बहती मिली कोरोना मरीजों कीदर्जनों लाशें
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश में कोरोना से हालात कितने विस्फोटक हैं, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि अब गांवों में भी इस महामारी ने तबाही के मंजर दिखाना शुरू कर दिया है। यूपी के हमीरपुर जिले से ऐसी ही दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं जहां पर यमुना नदी में एक साथ कई शवों को उतरता हुआ देखा गया।

बताया गया कि गांव वाले अग्निदाह करने के बजाय शवों को सीधे यमुना में प्रवाहित कर रहे हैं। जब यमुना नदी में अचानक से काफी सारे शवों को देखा गया तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई।

कानपुर से बह कर पहुंच रही हैं लाशें

इन शवों की हकीकत जानने के लिए हमीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि कानपुर और हमीरपुर जिलों के ग्रामीण इलाकों में बड़ी तादाद में लोगों की मौत हो रही है। सभी शवों को ग्रामीणों द्वारा यमुना में ही प्रवाहित किया जा रहा है।

इस बारे में हमीरपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनूप कुमार सिंह ने बताया है कि जब उनके प्रभारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पाया कि ट्रैक्टर में दो शवों को लाया गया था और फिर उन्हें यमुना में बहा दिया गया। पुलिस के मुताबिक उन्हें नदी में और भी कई सारे शव बहते मिल गए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन