बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

न्याय यात्रा का तीसरा दिनः पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा - यात्रा को लोगों का समर्थन, जनता के साथ खड़ी है कांग्रेस

न्याय यात्रा का तीसरा दिनः पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा - यात्रा को लोगों का समर्थन, जनता के साथ खड़ी है कांग्रेस
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। गिरौदपुरी से रायपुर तक चलने वाली न्याय यात्रा के तीसरे दिन पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शामिल हुए। यात्रा के दौरान उन्होंने विष्णुदेव सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हम सरकार की नाकामियां गिनाने में सफल रहे हैं। कांग्रेस की न्याय यात्रा से छत्तीसगढ़ के लोगों को एक नया संदेश गया है।

बता दें कि पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस 27 सितंबर को गिरौदपुरी से 125 किमी की न्याय यात्रा शुरू हुई है, जो 2 अक्टूबर को रायपुर में संपन्न होगी। भूपेश बघेल ने दावा किसा कि यात्रा के दौरान पड़ने वाले गांव के ग्रामीण और स्थानीय नेता भी इसमें शामिल हो रहे है। वहीं, लोहारीडीह अग्निकांड मामले में जेल में बंद लोगों के परिजनों ने न्याय यात्रा को समर्थन दिया और उसमें शामिल भी हुए।

उन्होंने कहा कि आज इसका नतीजा यह है कि जिस क्षेत्र से न्याय यात्रा गुजर रही है, वहां के गांव की जनता यात्रा का स्वागत कर रही है और उसमें शामिल भी हो रही है। हमारी यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ की शांति को वापस लाना है। आज गृहमंत्री का गृह जिला जल रहा है, उनके खुद का क्षेत्र उनसे नहीं संभाला जा रहा है तो प्रदेश का अपराध कैसे रूकेगा। बलौदाबाजार की घटना में निर्दाेष लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई। पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति को इतना पीटा गया कि उसकी मौत हो गई।

भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस की न्याय यात्रा से भाजपा को डर है। वे नहीं चाहते कि हम लोगों की आवाज उठाएं। यह बीजेपी का एजेंडा है कि विपक्ष को चुप कराया जाए, ताकि प्रदेश में बिगड़ी व्यवस्था पर कोई प्रश्न चिन्ह न लगा पाए। लेकिन कांग्रेस के सभी सदस्य जनता के साथ हैं और न्याय यात्रा को जनता का पूरा समर्थन हैं।

यात्रा में पूर्व मंत्री मोहन मरकाम, डॉ. शिवकुमार डहरिया, प्रभारी मंत्री मलकीत सिंह गैदू, विधायक उत्तरी जांगड़े, कविता प्राण लहरे, शेषराज हरवंश, संदीप साहू एवं अन्य नेतागण शामिल हुए।

Akash Dhangar
लेखक / पत्रकार:

Akash Dhangar

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन