तीसरी लहर की आहट: 24 घंटे में कोरोना के 45 हजार नए मामले, एक्टिव केस 4 लाख के करीब

नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वार जारी आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना की तीसरी लहर ने लगभग दस्तक दे दी है।

शुक्रवार को जो आंकड़े सामने आए हैं, उनमें 45 हजार से अधिक नए मामले और चार लाख के करीब एक्टिव केस शामिल हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि देश में टीकाकरण के रफ्तार काफी अच्छी है। हर रोज करीब एक करोड़ लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है।

मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटे में 45,352 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। फिलहाल देश में 3,99,778 एक्टिव केस है, जो कि कुल मामलों का 1.22 प्रतिशत है। रिकवरी रेट राहत देने वाली है।

वहीं 100 में करीब 97 मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में 34,791 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। अभी तक देश में 3,20,63,616 मरीज या तो स्वस्थ हो चुके हैं या फिर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।