गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

पर्यटन में निजी निवेशकों को आकर्षित करने छत्तीसगढ़ सरकार की ये है योजना

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 स्टाम्प ड्यूटी व बिजली बिल में छूट देगी सरकार

0 चिल्फी घाटी, अचानकमार, अमरकंटक और हसदेव बांगो को इको टूरिज्म के रूप में डेवलप करने का प्लान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की नई पर्यटन नीति में निजी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्टाम्प ड्यूटी से लेकर बिजली बिल में प्रदेश सरकार छूट देगी। नई नीति में निजी

निवेश को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को रोजगार देने पर फोकस किया गया है। चिल्फी घाटी, अचानकमार अमरकंटक और हसदेव बांगो को इको टूरिज्म के

लिहाज से डेवलप करने का प्लान बनाया गया है।

 

इसमें हसदेव बांगो के बुका, सतरेंगा और देवपहरी में क्रूज और हाउस बोट शुरू करने की तैयारी है। प्रदेश की नई पर्यटन नीति का मसौदा तैयार कर लिया गया है। निजी

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए टैक्स, बिजली, परिवहन आदि में छूट देने का खाका तैयार किया गया है। प्रदेश के जो प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं, वहां लोगों के लिए ज्यादा

से ज्यादा सुविधाएं उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे पर्यटकों को परेशानी न हो।

 

बता दें कि भाजपा शासन में जो नीति बनी थी, उसकी अवधि 2016 में ही समाप्त हो चुकी है, इसलिए प्रदेश सरकार ने नई नीति में पिछली खामियों को दूर करते हुए ज्यादा

से ज्यादा निजी भागीदारी को प्रोत्साहन देने की योजना बनाई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन