बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Big Breaking-इस पुलिसवाले ने घर में बनवा रखी थी सोने की टॉयलेट, पुलिस ने दबोचा

Big Breaking-इस पुलिसवाले ने घर में बनवा रखी थी सोने की टॉयलेट, पुलिस ने दबोचा
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी न्यूज। अगर आपको लग रहा है कि करप्शन सिर्फ अपने देश की समस्या है तो ऐसा नहीं है। रूस में एक ऐसे पुलिस अधिकारी को बीते दिनों बर्खास्त कर दिया गया है जिसने रिश्वत की रकम से अपने घर में सोने की टॉयलेट बना रखी थी।

दरअसल स्टावरोपोल एरिया के पुलिस कर्नल एलेक्सी सफोनोव (Alexey Safonov) पर उनके 35 अफसरों के साथ एक गिरोह चलाने का आरोप है। साथ के साथ उन्हें रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बीच इस रूसी पुलिस अधिकारी के आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।

कर्नल एलेक्सी सफोनोव के घर में बने टॉयलेट सीट को सोने से बनाया गया है। सफोनोव ने अपने घर के बाथरूम को बनाने में मोटा पैसा खर्च किया है। यहां पर दर्पण, एक डबल-एंडेड बाथ इक्विपमेंट और बाथरूम झूमर समेत कई महंगी चीजें लगाई गई हैं।

उनपर 255,000 डॉलर यानी 1 करोड़ 89 लाख रुपए की रिश्वत वसूल करने का आरोप लगा है। कथित तौर पर वो मोटर चालकों से जबरन वसूली करते थे। एलेक्सी सफोनोव ने अपने घर में काफी बेशकीमती सामान है।

किचन में संगमरमर के फर्श के साथ एक झूमर और सोने से बने पैटर्न वाली अलमारी है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। अगर वो इसमें दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 8 से 15 वर्ष तक की सजा होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन