बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Ajit Pawar Plane Crash: यह एक हादसा, इसमें कोई राजनीति नहीं; प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत पर शरद पवार ने दी पहली प्रतिक्रिया, सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Ajit Pawar Plane Crash: यह एक हादसा, इसमें कोई राजनीति नहीं; प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत पर शरद पवार ने दी पहली प्रतिक्रिया, सुबह 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Ajit Pawar Plane Crash: बारामती। महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की बुधवार को विमान हादसे में मौत हो गई। बारामती में हुए इस हादसे पर एनसीपी (एसपी) चीफ शरद पवार की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इसे हादसा करार देते हुए कहा है कि इसमें कोई भी राजनीति नहीं होनी चाहिए।

Ajit Pawar Plane Crash: मीडिया से बात करते हुए शरद पवार काफी दुखी नजर आए। उन्होंने कहा, यह एक हादसा है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।'' उन्होंने कहा कि आज महाराष्ट्र ने एक ऐसा नेतृत्व खो दिया है, जिसकी भरपाई नहीं हो सकती है। यह सिर्फ पार्टी की ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य का नुकसान है।

Ajit Pawar Plane Crash: बता दें कि, बुधवार सुबह 8.46 मिनट पर राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती ले जा रहा लियरजेट 45 क्रैश हो गया था, जिसमें प्लेन में सवार सभी की मौत हो गई। अजित पवार का गुरुवार को पुणे जिले के बारामती में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने बताया कि अजित पवार का अंतिम संस्कार पूर्वाह्न 11 बजे विद्या प्रतिष्ठान मैदान में होगा।

पार्टी के अनुसार अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के शामिल होने की उम्मीद है। अन्य दलों के नेताओं के भी उपस्थित रहने का अनुमान है। राज्य सरकार ने अजित पवार के निधन के बाद बुधवार को सार्वजनिक छुट्टी और तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन