बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

लखनऊ मेल को बम से उड़ाने की धमकी, कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद हड़कंप, गाजियाबाद स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन

लखनऊ मेल को बम से उड़ाने की धमकी, कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद हड़कंप, गाजियाबाद स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। नई दिल्ली से चलने वाली लखनऊ मेल को बृहस्पतिवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी दी गई। दिल्ली कंट्रोल रूम को मिली सूचना के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में ट्रेन को गाजियाबाद जंक्शन रोका गया। आरपीएफ ने इसकी सूचना जीआरपी और गाजियाबाद पुलिस को दी।

लखनऊ मेल की सघन तलाशी ली गई

स्थानीय पुलिस श्वान व बम निरोधक दस्ता संग गाजियाबाद स्टेशन पहुंची और लखनऊ मेल की सघन तलाशी ली गई। करीब एक घंटे तक ट्रेन के कोने-कोने में छानबीन की गई, जिस कारण यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन में कुछ नहीं मिलने की पुष्टि होने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली और ट्रेन को रवाना किया।

बगैर डायवर्जन करने का आरोप

इधर एक जगह और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। यह मामला है सड़क से चलने वाले यात्रियों का। गाजियाबाद में ही दिल्ली मेरठ हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने एनसीआरटीसी पर बिना सूचना दिए बगैर डायवर्जन करने का आरोप लगाया है। इससे दिल्ली मेरठ हाईवे पर जाम की स्थिति बन रही है। इस संबंध में एसपी ट्रैफिक एनसीआरटीसी को पत्र लिखेंगे।

वहीं, एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने कहा कि मेरठ तिराहा पर एनसीआरटीसी ने ट्रैफिक पुलिस को बिना बताए डायवर्जन किया है। इससे ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने में दिक्कत होती है। एनसीआरटीसी को पत्र लिखा जाएगा। इधर, एनसीआरटीसी के जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि पुलिस को सूचना देकर ही डायवर्जन किया था। जब डायवर्जन किया गया तो पुलिस मौके पर तैनात थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन