बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Ghaziabad : 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं तीन बच्चियां, वीडियो वायरल

Ghaziabad : 25 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रहीं तीन बच्चियां, वीडियो वायरल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

Ghaziabad Lift Incident : गाजियाबाद में एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पर तीन बच्चियां 24 मिनट तक लिफ्ट में फंसी रही। अब यह मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। मामले में RWA अध्यक्ष चित्रा चतुर्वेदी और सचिव अभय झा के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गयी है।

https://twitter.com/shivamgahlot/status/1598136840292544512?s=20&t=hLGGpQb40Xhrovj_orBCWA

जानकरी के अनुसार गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र की एसोटेक नेस्ट सोसाइटी में बुधवार देर शाम ये तीन बच्चियां लिफ्ट से निचे उतर रही थी तभी लिफ्ट बिच में ही अटक गया। और बच्चियां लिफ्ट में ही काफी देर तक फंसी रही। इस दौरान बच्चियों ने रो-रो कर बुरा हल कर लिया था। उन्होंने इमरजेंसी कॉल बटन भी प्रेस किया लेकिन उन्हें तत्काल मदद नहीं मिल सकी। बच्चियों की उम्र करीब 8 से 10 साल बताई जा रही है। यह पूरी घटना 29 नवंबर की शाम को हुई थी। बच्चियों के चिल्लाने और लिफ्ट का दरवाजा पीटने की आवाज सुनकर फ्लोर पर रहने वाले लोगों ने मेंटेनेंस टीम को सूचना दी।

एक बच्ची के पिता शिवम गहलोत ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा कि यह सीधा सीधा लापरवाही और भ्रष्टाचार का मामला है। उन्होंने कहा कि हर साल 25 लाख रुपये केवल लिफ्ट की मेंटिनेंस के नाम पर खर्च होते हैं। बावजूद इसके लिफ्ट में रखरखाव का काम नहीं होता। यह पूरी रकम केवल खानापूर्ति कर डकार ली जाती है। उन्होंने बताया कि पहले भी कई बार सोसायटी के लोगों ने सोसायटी की अध्यक्ष और सचिव को इस संबंध में शिकायत दी, लेकिन इन्होंने कभी गंभीरता से नहीं लिया। इसका खामियाजा सोसायटी वासियों को भुगतना पड रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन