रायपुर। Road Safety World Cricket Series: रायपुर के शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में 27 सितंबर से शुरु होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज की तैयारी जोरों पर है। बता दें कि सीरीज में सचिन, युवराज, जोंटी रोडस्, ब्रायन लारा, ब्रेट ली जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल होंगे।

Road Safety World Cricket Series: शहीद वीर नारायण क्रिकेट स्टेडियम में नाकआउट के दो मुकाबले खेले जाएंगे, 28 और 29 सितंबर सेमीफाइनल मैच होंगे,1 अक्तूबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Road Safety World Cricket Series: रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज टूर्नामेंट की तैयारियों का जायजा लेने कलेक्टर एसपी ने क्रिकेट स्टेडियम का निरीक्षण किया। इस बार दर्शकों की सुरक्षा के साथ सुविधाओं पर विशेष फोकस किया जायेगा वहीं सुरक्षा के लिए 1 हजार बल लगभग लगाया जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।