राजनांदगांव। राजनांदगांव स्थित मनगट्टा में फिर से बाघ देखे जाने की खबर है। बता दें कि अछोटी

गांव में बाघ ने गाय पर हमला बोला है जिससे गाय की मौत हो गई है। गाय के गले में बाघ के पंजे के

निशान बताया जा रहा है,और अछोटी गांव से आधा किलोमीटर की दूरी पर ही गाय मृत पड़ी थी। गांव

के करीब बाघ आ जाने की खबर से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खेतों में बाघ के जगह-जगह पर पैरों

के निशान भी मिले हैं। सूचना के बाद फारेस्ट विभाग और पुलिस गांव पहुंची।

 

बता दें कि पिछले एक सप्ताह से मनगट्टा के अछोटी गांव के आसपास बाघ के विचरण किए जाने की

बात सामने आई है। वन विभाग ने मुनादी भी कराई है पर बाघ को पकड़ने के सारे प्रयास विफल

साबित हो रहे हैं। अब गाय पर हमला किए जाने के बाद ग्रामीणों को अपनी जानमाल का खतरा सताने

See also  मप्र में सियासी जंगः दिग्विजय का ज्योतिरादित्य पर हमला, कहा- सिंधिया ने सत्ता की भूख के चलते गांधी परिवार को धोखा दिया, मंत्री बनने की चाह में छोड़ी कांग्रेस

लगा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।