रायपुर। राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े दो बहनों की हत्या के बाद दो संदिग्ध की भागते हुए तस्वीरें

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जिस समय यह घटना हुई है उसी समय युवक गली में दौड़ लगाते

दिखे है। पुलिस ने कमरे के अंदर से युवक के एक पैर का जूता भी बरामद किया है। इससे तो यह

साफ हो गया है कि आरोपी युवक घर के अंदर रूके हुए थे। उन्हीं आरोपियों ने इस वारदात को

अंजाम दिया है। बता दें कि मंगलवार को टिकरापारा के गोदावरी में दो बहनों की हत्या के बाद शहर

में सनसनी फैली हुई है।

 

 

पुलिस के मुताबिक रायगढ़ की रहने वाली मनीषा सिदार नाम की युवती पिछले दो साल से रायपुर में

किराए के मकान में रहकर रावतपुरा नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। दूसरी युवती का नाम

मंजुलता डहरिया है। दोनों आपस में बहन है। एएसपी प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि दोनों युवती के

See also  BIG BREAKING : कांग्रेस नेत्री की फंदे पर झूलती मिली लाश, मौत के कारण की हो रही है जाँच

सर पर तवे से वार कर मौत के घाट उतारा गया है। सुबह 11.30 बजे खाना खाने के दौरान किसी बात

को लेकर विवाद हुआ है और इसी विवाद के चलते इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है।

फिलहाल आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।