कोलकाता। Arnab Banerjee New Youth Chief: तृणमूल कांग्रेस नेशनल वर्किंग कमिटी की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए अपने टीएमसी के युवा अध्यक्ष के पद से सायोनी घोष को हटा दिया है। TMC ने सांसद सायनी घोष को हटाकर अर्नब बनर्जी को TMC युवा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, टीएमसी के विधायक कुणाल घोष को उत्तरी कोलकाता संगठनात्मक जिले का अध्यक्ष बनाया गया है।

TMC Youth President Sayoni Ghosh Removed सांसद सौगत रॉय ने दी जानकारी

टीएमसी के सांसद सौगत रॉय ने इस बारे में विस्तार में जानकारी दी। सांसद सौगत रॉय ने बताया, आज हमारी नेशनल वर्किंग कमिटी की बैठक हुई। मैं और ज्योतिप्रिय मल्लिक इस कमिटी में शामिल थे। जो लोग पार्टी छोड़कर चले गए थे, उन्हें हटा दिया गया है। हमारे पास नए यूथ प्रेसिडेंट अर्नब बनर्जी और महिला प्रेसिडेंट अलीफा अहमद हैं। कुणाल घोष को नॉर्थ कोलकाता का प्रेसिडेंट चुना गया है।

See also  CBI Raids: एसआई भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई का जम्मू, श्रीनगर समेत देशभर में 33 जगहों पर छापा