बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

Convention Session : कांग्रेस अधिवेशन का आज आखिरी दिन, मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से होगा समापन, निकाली जाएगी रैली

Convention Session : कांग्रेस अधिवेशन का आज आखिरी दिन, मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण से होगा समापन, निकाली जाएगी रैली
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर : रायपुर में आयोजित कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज तीसरा और आखिरी दिन है। अधिवेशन का समापन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संबोधन से होगा। हालांकि, आज खड़गे के साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल पर सभा में मौजूद रहेंगे और लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर तीन बजे रायपुर के जोरा मेला ग्राउंड में आमसभा होगी। अधिवेशन के समापन पर दोपहर 3 बजे पब्लिक रैली निकाली जाएगी। जोरा गांव में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। इसमें लाखों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता शामिल होंगे। Congress Convention Session Last Day

राष्ट्रीय अधिवेशन में आज पास होंगे तीन प्रस्ताव
कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को तीन प्रस्ताव पास किए जाएंगे। इसमें कांग्रेस कृषि और किसान, सामाजिक न्याय और युवाओं को लेकर प्रस्ताव पेश करेगी। इसको लेकर प्रतिनिधियों के बीच लगभग तीन घंटे तक चर्चा होगी। बीते शनिवार यानी अधिवेशन केदूसरे दिन भी कांग्रेस ने तीन प्रस्ताव पास किए थे, इनमें राजनीति, आर्थिक और अंतरराष्ट्रीय मामले के प्रस्ताव शामिल थे।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन