खुशखबरी: आज किसानों के खाते में आएंगे इतने रुपए, प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान योजना की 11वीं किस्त, चेक करें अपना स्टेट्स
खुशखबरी: आज किसानों के खाते में आएंगे इतने रुपए, प्रधानमंत्री मोदी जारी करेंगे किसान सम्मान योजना की 11वीं किस्त, चेक करें अपना स्टेट्स

नई दिल्ली/रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को 31 मई को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से देश के किसानों को (Kisan Samman Nidhi) किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त (11th installment released) जारी करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद भी करेंगे। इस संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय योजनाओं के कुछ लाभार्थी भी सीधे जुड़ेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट के जरिए इसके बारे में जानकारी दी है।

‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में होंगे शामिल

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 31 मई को करीबन 10 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि कल 31 मई को ‘गरीब कल्याण सम्मेलन’ में भाग लेने के लिए शिमला में रहूंगा। यह एक विशेष पहल है जो लोगों और निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच संबंध को गहरा करती है। इस दौरान पीएम किसान की 11वीं किस्त भी जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के आठ साल पूरे होने पर यह प्रमुख कार्यक्रम होगा। चूंकि हिमाचल प्रदेश में इस साल के आखिर में चुनाव है, ऐसे में शिमला में कार्यक्रम किए जाने का अपना राजनीतिक महत्व भी है। इस दौरान शिमला के रिज मैदान में मोदी एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।