Tokyo Olympics: भारतीय हॉकी टीम की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया 7-1 से जीती

टोक्यो। भारतीय हॉकी टीम पूल ए के मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 7-1 से हार गई। इस मैच में भारतीय हॉकी टीम शुरू से ही पिछड़ रही थी। भारतीय टीम इस ओलंपिक में अब तक 2 मैच खेली है, जिसमें से 1 में से उसे जीत और 1 में हार मिली है।

भारतीय हॉकी टीम ने तीसरे क्वार्टर में पहला गोल किया। दिलप्रीत सिंह ने रूपिंदर पाल सिंह से मिले पास को डिफलेक्ट करते हुए गोल किया। इससे पहले आज भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, हॉकी, मुक्केबाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस और स्विमिंग में अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं।

रविवार को भारत की शुरुआत बेहद खराब रही और मेडल की दावेदार मनु भाकर और यशस्विनी सिंह 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में जगह नहीं बना सकीं। लेकिन स्टार शटलर पीवी सिंधु ने अपना पहला मैच एकतरफा अंदाज में जीतते हुए भारतीय फैन्स को खुश कर दिया। उन्होंने यह मैच महज 29 मिनट में जीत लिया। वहीं  मैरीकाम ने मुक्केबाजी भारत के लिए पहले गोल्ड जीत कर देश को गौरव करने का मौका दिलाया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।