Tokyo Olympics: महिला हॉकी टीम की जीत, कमलप्रीत फाइनल में, अतनु और पंघाल हारे

नई दिल्ली/ टोक्यो। टोक्यो ओलंपिक में नौवें दिन डिस्कस थ्रो में देश की उम्मीदें जगी हैं। महिलाओं की स्पर्धा में कमलप्रीत कौर ने 64 मीटर के स्कोर के साथ फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वह ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहीं। इसके अलावा हॉकी में भी महिला टीम ने ग्रुप का आखिरी मुकाबला अपने नाम किया और दक्षिण अफ्रीका को 4-3 से हराया।

हालांकि अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने निराश किया। तीरंदाजी के एकल स्पर्धा के प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अतनु दास को हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें जापानी खिलाड़ी ने 6-4 से हराया। जबकि मुक्केबाजी में देश की सबसे बड़ी उम्मीद अमित पंघाल भी हारकर बाहर हो गए हैं। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी को कोलम्बियाई मुक्केबाज से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।