टोक्यो पैरालिंपिक: भारत को 5वां गोल्ड, कृष्णा नागर ने बैडमिंटन में गोल्ड जीता

टोक्यो। टोक्यो में रविवार को आखिरी दिन बैडमिंटन में दूसरा गोल्ड मेडल मिला। SH-6 कैटेगरी में कृष्णा ने भारत को पांचवा गोल्ड दिलाया। उन्होंने फाइनल में हांगकांग के चू मान केई को हराया।

सुहास ने दिलाया सिल्वर

इससे पहले टोक्यो पैरालिंपिक के आखिरी दिन भारत को एक और सिल्वर मेडल मिला है। बैडमिंटन में नोएडा के डीएम सुहास यथिराज फाइनल मुकाबले में फ्रांस के खिलाड़ी लुकास मजूर से हार गए, लेकिन उन्होंने सिल्वर मेडल पक्का कर लिया।

मुकाबला 3 सेट तक चला। सुहास ने पहला गेम 21-15 से जीता और इसके बाद दोनों गेम वो कड़े मुकाबले में हार गए। लुकास मजूर ने आखिरी दोनों गेम 21-15, 17-21 से जीता। इस पैरालिंपिक में बैडमिंटन में ये भारत का तीसरा मेडल है।

सुहास ने यह मेडल एसएल-4 कैटगिरी में जीता है। एसएल-4 में वे पैरा एथलीट शामिल होते हैं, जिन्हें चलने-दौड़ने में थोड़ी परेशानी होती है।

पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने डीएम सुहास के जीत को खेल और प्रशासन का बेहतर मेल बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा आपने अपने खेल से सबका दिल जीत लिया। सिल्वर मेडल जीतने पर बधाई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।