Tokyo Paralympics: प्रवीण कुमार ने टोक्यो में रचा इतिहास, ऊंची कूद में भारत को दिलाया रजत पदक

टोक्यो। भारत के प्रवीण कुमार ने टोक्यो पैरालंपिक में इतिहास रच दिया। उन्होंने पुरुषों की टी-64 स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता। हालांकि इस मुकाबले में प्रवीण स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए। एक समय वह गोल्ड मेडल की रेस में थे। भारत अब तक टोक्यो पैरालंपिक में 11 पदक जीत चुका है। जिसमें दो स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

मुकाबले में नोएडा के रहने वाले प्रवीण ने 2.07 मीटर की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर रहे। ब्रिटेन के ब्रूम एडवर्ड्स जोनाथन ने 2.10 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। जबकि पोलैंड के पोलैंड के लेपियाटो मासिएजो ने 2.04 मीटर की जंप के साथ कांस्य पदक जीता।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।