बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: कल रायपुर पहुंचेगी 3 लाख 50 हजार कोविशील्ड वैक्सीन, 18+ का शुरू हो जाएगा टीकाकरण,रायपुर में 4 सेंटर

छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: कल रायपुर पहुंचेगी 3 लाख 50 हजार कोविशील्ड वैक्सीन, 18+ का शुरू हो जाएगा टीकाकरण,रायपुर में 4 सेंटर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 से अधिक उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन मंगाई गई है। कल शनिवार को कोविशील्ड वैक्सीन की 3 लाख 50 हजार डोज रायपुर पहुंचेगी।

कंपनी ने सीजीएमएससी को इस संबंध में जानकारी भेजी है। वहीं कल से 18+ युवाओं को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीनेशन के लिए रायपुर में 4 सेंटर बनाए गए हैं, जहां टोकन सिस्टम के आधार पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। अंत्योदय और APL को आधार कार्ड दिखाना होगा।

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य शासन को 4 मई 2021 को निर्देश दिए थे कि राज्य शासन, 18-44 वर्ष आयु वर्ग के अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल हितग्राहियों के वैक्सीनेशन के लिए अनुपात निर्धारित करें। इस आदेश के परिपालन में राज्य सरकार ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक समिति बनाई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन