बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

टूलकिट मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद राज्य को जवाब के लिए तीन हफ़्ते का समय, अंतरिम आवेदन पर फ़ैसला सुरक्षित

टूलकिट मामला: हाई कोर्ट में सुनवाई के बाद राज्य को जवाब के लिए तीन हफ़्ते का समय, अंतरिम आवेदन पर फ़ैसला सुरक्षित
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर/बिलासपुर। टूलकिट मामले में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के ख़िलाफ़ दर्ज FIR को रद्द करने को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाओं पर शुक्रवार को स्टिस नरेंद्र व्यास की अदालत में सुनवाई हुई।

सुनवाई क़रीब साढ़े ग्यारह बजे शुरु हुई जो कि तीन बजे तक चलती रही। हाईकोर्ट ने अंतरिम आवेदन पर फ़ैसला सुरक्षित लिया वहीं राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए तीन हफ़्ते का समय दिया है।

टूलकिट मसले को लेकर डॉ रमन सिंह और संबित पात्रा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता महेश जेठमलानी अजय बर्मन के साथ विवेक शर्मा और गैरी मुखोपाध्याय ने बहस की। जबकि, राज्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और सतीश चंद्र वर्मा ने पक्ष रखा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन