ट्रेनी विमान
मध्यप्रदेश में ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल,

टीआरपी डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना में पायलट घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तकनीकी खराबी की वजह से यह ट्रेनी विमान बड़वई गांव के एक खेत में हादसाग्रस्त हुआ है। हादसे में दो पायलटों को हल्की चोट आई है। वहीं एक अन्य पायलट की स्थिति सामान्य है। घायल पायलटों को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

वहीं मौके पर गांधी नगर थाने के प्रभारी अरुण शर्मा के मुताबिक विमान में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने बताया कि यह विमान भोपाल से गुना जा रहा था। इसी दौरान खराबी आई है। उन्होंने बताया कि विमान में पायलट अश्विनी शर्मा, समी और राज सवार थे। इनमें से पायलट समी और राज को हल्की चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर है। फिलहाल विमान के हादसाग्रस्त होने का कारण जानने के लिए जांच की जा रही है। 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।