गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

TRP Alert: टाइट जींस पहनने वालों को पड़ सकता है दिल का दौरा

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली: अगर आप टाइट जींस पहनने के आदी हैं तो ये खबर आपके लिए खतरें की चेतावनी है।

क्योंकि इस फैशन ने अच्छे भले एक इंसान को मौत के मुंह तक पहुंचा दिया था। मामला दिल्ली का है।

यहां 30 साल के सौरभ शर्मा नाम के एक सेहतमंद शख्स को टाइट जींस पहनने के कारण दिल का

दौरा पड़ गया।

जानकारी के मुताबिक, सौरभ 10 अक्टूबर को दिल्ली से ऋषिकेश घूमने के लिए निकले थे. 6 घंटे लगातार

ड्राइविंग करने के बाद सौरभ को टांगों में दर्द महसूस हुआ। जिसके बाद दर्द और सूजन होने पर सौरभ ने

पेनकिलर दवाएं खाईं और फिज़ीयोथेरेपिस्ट को दिखाया, लेकिन 2 दिन बाद 12 अक्टूबर को आफिस

पहुंचते  ही सौरभ की सांसे अचानक थमने लगीं। सौरभ को 20 मिनट में अस्पताल पहुंचा दिया गया, लेकिन

अस्पताल  पहुंचने पर सौरभ का ब्लड प्रेशर काफी कम था। डॉक्टर छाबड़ा ने बताया कि सौरभ के दिल की

धड़कनें काम  नहीं कर रही थीं। वो लगभग हार्ट फेलियर की हालत में पहुंच चुके थे। ज़रा सी देरी होती तो

उनकी जान जा सकती थी। उन्हें फौरन ब्लड क्लॉट यानी खून का जमाव कम करने की दवाएं दी गईं।

 

क्या है पल्मोनरी इम्बॉल्मिंग

बता दें कि पल्मोनरी इम्बॉल्मिंग (पीई) एक ऐसी स्थिति है जिसमें टाइट कपड़े या लंबे समय तक एक ही स्थान

पर बैठे रहने से रक्त संचार शरीर में रुकता है और रक्त का थक्का जमने लगता है। ऐसा होने से इंसान को

दिल या दिमाग का अटैक आ सकता है। फेफड़ों में जब रक्त संचार रुकने लगता है तो मरीज जानलेवा स्थिति

में आ जाता है। भारत में हर साल करीब 10 लाख मामले ऐसे सामने आ रहे हैं। खुद मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों

का कहना है कि उनके यहां हर महीने एक या दो मामले आ ही जाते हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन